Prediction: जल्द चमकने वाला है प्रियंका की किस्मत का सितारा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 08:38 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

नई दिल्ली (इंट): प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में वृश्चिक लग्र में हुआ है। लग्र का स्वामी मंगल अपने मित्र की राशि मीन में पंचम भाव में गुरु, बुध, सूर्य के केंद्र में स्थित है। यह योग बहुत ही उच्चकोटि का योग है। द्वितीय भाव में राज्य भाव का स्वामी होकर सूर्य द्वितीय एवं बुद्धि के स्वामी गुरु तथा लाभ भाव के स्वामी बुध के साथ स्थित है। अत: ऐसी जातिका की वाणी में ओज रहता है। काफी संघर्ष के बाद उनकी किस्मत का सितारा चमकेगा। 

PunjabKesari Prediction about Priyanka Gandhi

लग्र में वृश्चिक राशि का चंद्रमा शनि से दृष्ट होकर स्थित है, लग्र में मेष, वृष, कर्क राशि का चंद्रमा शुभ होता है अन्य राशि का नहीं। इसी नीच राशि में स्थित चंद्रमा मानसिक तनाव की स्थिति पैदा करता है, सप्तम भाव में वृष राशि में शनि स्थित है। इस योग वाली जातिका व्यवहार कुशल, लोगों की मदद करने वाली, किसी भी महत्वपूर्ण जगह की प्रमुख बनने में सक्षम होती है तथा बनती भी है, वहीं तृतीय भाव में स्थित राहू तथा नवम केतु जातिका को राजनीति में काफी ऊपर तक ले जाने में सक्षम है। वर्तमान समय में प्रियंका गांधी पर शनि की साढ़ेसाती है जोकि अंतिम चरण से निकल रही है। यह फरवरी 2020 में समाप्त हो जाएगी। 

PunjabKesari Prediction about Priyanka Gandhi
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News