प्रकाश राज का PM पर तंज- 56 इंच की छाती वाले 55 घंटे भी नहीं संभाल पाए कर्नाटक

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 12:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में सियासी घमासान को लेकर भाजपा विपक्ष के निशाने पर है। इसी बीच अभिनेता प्रकाश राज ने भी प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती की बात करने वाले 55 घंटे भी कर्नाटक नहीं संभाल पाए। प्रकाश ने कहा कि इस बार कर्नाटक भगवा नहीं होने वाला ये रंगीन रहेगा, खेल शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। 


अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा कि प्यारे नागरिकों अब और कीचड़युक्त राजनीति का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए। हम पहले की तरह लोगों की आवाज के लिए खड़े होते रहे हैं और आगे भी आम लोगों की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए लिखा कि 56 इंच के सीने को भूल जाइए, कर्नाटक को 55 घंटे तक सही तरीके से पकड़ कर नहीं रख सके। हालांकि उन्होंने ट्वीट के आखिर में जस्ट आस्किंग हैशटैग भी किया। वहीं प्रकाश के इस ट्वीट के बाद लोगों की भी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 
PunjabKesari
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। इसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जिसे 104 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस और जद (एस) ने 117 विधायकों के समर्थन की सूची राज्यपाल को सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पहले ही पेश कर दिया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान होना था लेकिन मतदान से पहले ही येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी जिसके बाद कर्नाटक में भाजपा सरकार गिर गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News