प्रकाश पर्व पर बोले राहुल गांधी- गुरु गोविंद सिंह जी ने दुनिया को त्याग के मूल्य की शिक्षा दी है

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 12:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का सत्याग्रह के रूप में गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं का जीवंत उदाहरण देख रही है। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने बुधवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि गुरु गोबिंद सिंह का वीरतापूर्ण जीवन हमें न्याय के लिए लड़ाई में त्याग के मूल्य की शिक्षा देता है। हमारे किसान भाई-बहनों का सत्याग्रह जारी है। दुनिया गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं के जीवंत उदाहरण की साक्षी बन रही है। प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं।

PunjabKesari

गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। उनका जन्म पटना में आज ही के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। वहीं इससे पहले  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी को नमन करेत हुए कहा था कि उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News