Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राया यह राज्य, धरती की गड़गड़ाहट से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 12:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क। सोमवार को इंडोनेशिया के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित तानिम्बार द्वीप समूह में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यह जानकारी जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से दी गई है। GFZ के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण  ने भी इस भूकंप की पुष्टि की है।

दहशत फैली, पर जान-माल का नुकसान नहीं

भूकंप के तेज़ झटकों के बाद से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। हालांकि फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नज़र बनाए रखी है और अच्छी खबर यह है कि किसी सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp चैट्स पर Google की नजर, फौरन बदलें ये सेटिंग वरना होगा बड़ा नुकसान

'रिंग ऑफ फायर' का संवेदनशील हिस्सा

जिस इलाके में भूकंप आया है वह भौगोलिक रूप से काफी संवेदनशील हिस्सा माना जाता है। तानिम्बार द्वीप समूह पैसिफिक 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है जो पृथ्वी पर सबसे ज़्यादा भूकंपों वाला क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएँ होती रहती हैं क्योंकि यहाँ कई टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर दुल्हन को आया चक्कर, दूल्हा समझा कुछ और! फिर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट देख...

यह घटना एक बार फिर प्रशांत 'रिंग ऑफ फायर' में सक्रिय भूकंपीय गतिविधियों की याद दिलाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News