Post Office की इस धांसू स्कीम से ₹333 से बनेंगे 17 लाख... जानें कैसे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 12:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप कम जोखिम में बेहतर रिटर्न पाने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित हाथों में हो, तो पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो नियमित बचत करना चाहते हैं और एक निश्चित अवधि में बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं - पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना एक सुनहरा मौका देती है।

छोटी बचत, बड़ा फंड - ये है गणित
मान लीजिए आप हर दिन केवल ₹333 बचाते हैं। महीने के अंत में ये राशि ₹10,000 बनती है। अगर आप इसी तरह 5 वर्षों तक लगातार हर महीने निवेश करते हैं, तो कुल ₹6 लाख की राशि जमा हो जाएगी। इस निवेश पर वर्तमान ब्याज दर 6.7% सालाना (तिमाही चक्रवृद्धि) के हिसाब से लगभग ₹1.13 लाख का ब्याज मिलेगा, जिससे कुल राशि करीब ₹7.13 लाख हो जाएगी। अब अगर आप इस योजना को 5 और साल यानी कुल 10 साल तक जारी रखते हैं, तो आपका कुल निवेश ₹12 लाख तक पहुंच जाएगा। उस पर मिलने वाला ब्याज बढ़कर करीब ₹5.08 लाख हो जाएगा।

अंतिम फंड: ₹17,08,546 (10 साल में, सिर्फ ₹333/दिन बचत से)

क्या है पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम?
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट एक ऐसी मंथली सेविंग स्कीम है जिसमें आप हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं। इसकी शुरुआत आप केवल ₹100 प्रति माह से कर सकते हैं, और इसमें ऊपरी सीमा आपकी सुविधा पर निर्भर करती है।

ब्याज दर: फिलहाल 6.7% प्रतिवर्ष (तिमाही चक्रवृद्धि के साथ)

मैच्योरिटी अवधि: 5 वर्ष (इच्छा हो तो 5 वर्ष और बढ़ा सकते हैं)

न्यूनतम राशि: ₹100 प्रति माह

लचीलापन: नामांकन, प्री-मैच्योर क्लोजर और लोन की सुविधा उपलब्ध

अगर अचानक पैसों की जरूरत पड़े? RD है तैयार!
RD अकाउंट में नियमित रूप से एक साल तक निवेश करने के बाद, आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। इस पर सिर्फ 2% अतिरिक्त ब्याज देना होता है। यानी यह योजना जरूरत के समय आपकी मदद भी कर सकती है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News