Post Office Scheme : 10 साल में बन जाएंगे 7.25 लाख रुपए... पोस्ट ऑफिस लेकर आया गारंटीड सकीम

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 10:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आज की महंगाई भरी दौड़ में हर व्यक्ति ऐसी जगह पैसा लगाना चाहता है जहां जोखिम कम और रिटर्न तय हो। शेयर बाजार में मुनाफा ज्यादा हो सकता है, लेकिन उतार-चढ़ाव का डर भी बना रहता है। ऐसे माहौल में सुरक्षित निवेश के लिए डाकघर की योजनाएं लोगों का भरोसा जीत रही हैं। इन्हीं में से एक है ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही ग्राम प्रिया पॉलिसी, जो बचत और बीमा- दोनों का फायदा देती है।

10 साल में लाखों का फंड तैयार

यह योजना रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (RPLI) के तहत संचालित मनी-बैक पॉलिसी है। इसकी अवधि 10 वर्ष निर्धारित है। यदि कोई व्यक्ति हर महीने करीब 5,042 रुपये का प्रीमियम जमा करता है, तो अवधि पूरी होने पर उसे लगभग 7.25 लाख रुपये का भुगतान मिलता है।

इस पॉलिसी में न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये और अधिकतम 5 लाख रुपये तय है। डाकघर हर साल प्रति हजार रुपये के सम एश्योर्ड पर 45 रुपये का बोनस प्रदान करता है। उदाहरण के तौर पर, 5 लाख रुपये के सम एश्योर्ड पर सालाना 22,500 रुपये का बोनस बनता है। 10 साल में यह बोनस 2.25 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। मूल बीमा राशि और कुल बोनस को मिलाकर परिपक्वता पर मोटी रकम मिलती है। साथ ही, पॉलिसी के दौरान निर्धारित अंतराल पर मनी-बैक किस्तें भी मिलती रहती हैं, जिससे बीच-बीच में आर्थिक जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।

बीमा सुरक्षा भी, परिवार को सहारा भी

ग्राम प्रिया केवल बचत का जरिया नहीं, बल्कि पूर्ण जीवन बीमा कवर भी देती है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा सुरक्षा को मजबूत करना है। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान बीमाधारक की असामयिक मृत्यु हो जाती है, तो नामित व्यक्ति को पूरी बीमा राशि प्रदान की जाती है। ऐसे में परिवार को आगे की किस्तें जमा करने की जरूरत नहीं होती और उन्हें तुरंत आर्थिक सहायता मिल जाती है।

निवेश से पहले जान लें जरूरी शर्तें

यह योजना भारत सरकार के अधीन संचालित होती है, इसलिए इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम नहीं होता। हालांकि, पॉलिसी 10 वर्षों की निश्चित अवधि के लिए है और नियमित प्रीमियम जमा करना अनिवार्य है। समय पर किस्त न भरने पर पॉलिसी लैप्स हो सकती है। इसके अलावा, समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा सीमित है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय योजना और जरूरतों का आकलन जरूर कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News