Post Office MIS में बिना रिस्क हर महीने 10,000 रुपये की कमाई, जानें कितना करना होगा निवेश
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 11:43 AM (IST)
Post Office MIS: अगर आप भी एक गारंटीड और सुरक्षित निवेश की तलाश में है तो पोस्ट ऑफिस की Monthly Income Scheme (POMIS) आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकती है। इसे खासतौर पर रिटायर लोगों और नियमित मासिक आय चाहने वाले निवेशकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस स्कीम में बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम नहीं होता और निवेशकों को तय ब्याज दर के हिसाब से हर महीने आय मिलती है। फिलहाल इस योजना पर 7.4% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जिसका भुगतान हर महीने किया जाता है।
कितना निवेश कर सकते हैं?
Post Office MIS में निवेश की सीमा तय की गई है।
Single Account में अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।
Joint Account में कुल 15 लाख रुपये तक निवेश की अनुमति है।
अगर किसी व्यक्ति के नाम पर कई MIS खाते हैं, तब भी कुल जमा राशि निर्धारित सीमा से अधिक नहीं हो सकती।
15 लाख रुपये जमा करने पर कितनी होगी मासिक कमाई?
यदि कोई निवेशक जॉइंट अकाउंट के जरिए 15 लाख रुपये जमा करता है, तो मौजूदा 7.4% ब्याज दर के अनुसार उसे हर महीने लगभग 9,250 रुपये की इनकम मिल सकती है।
निवेश का पूरा हिसाब
कुल निवेश: 15,00,000 रुपये
सालाना ब्याज: करीब 1,11,000 रुपये
हर महीने आय: लगभग 9,249 रुपये
5 साल में कुल ब्याज कमाई: करीब 5,55,000 रुपये
इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। यानी निवेशक को पूरे पांच साल तक हर महीने तय रकम मिलती रहती है और अवधि पूरी होने पर मूल रकम वापस कर दी जाती है।
समय से पहले खाता बंद करने के नियम
-Post Office MIS में निवेश करने के बाद तुरंत पैसा निकालने की सुविधा नहीं होती।
-खाता खोलने के 1 साल के भीतर अकाउंट बंद नहीं किया जा सकता।
-यदि 1 साल बाद लेकिन 3 साल के भीतर खाता बंद किया जाता है, तो जमा राशि का 2% काट लिया जाता है।
-कटौती के बाद बची रकम निवेशक को वापस मिलती है।
