पोंटी चड्ढा के भतीजे ने बेंटले कार से ऑटो को मारी टक्कर, विदेशी महिला की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 08:50 AM (IST)

नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली में एक तेज रफ्तार बेंटले कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट पर हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तेज रफ्तार लग्जरी कार आशीष सिंह चड्ढा (19) चला रहा था। वह कारोबारी पोंटी चड्ढा का भतीजा है। पोंटी चड्ढा और उसके भाई के बीच झगड़े के बाद 2012 में दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान पोंटी चड्ढा और उसका भाई मारे गए थे।

आशीष को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि ऑटो रिक्शा में तुर्किस्तान की तीन महिलाएं सवार थीं जिनमें से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में ऑटो चालक भी घायल हो गया। ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार एक खंभे से टकरा गई। आरोपी के खून के नमूनों में शराब के अंश नहीं मिले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News