SIR प्रक्रिया को लेकर दिल्ली में गरमाई सियासत, कांग्रेस बोलीं- नहीं कटने देंगे मतदाताओं के नाम

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 12:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने संभावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंकाओं के बीच शुक्रवार को बीएलए-1 कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम का नेतृत्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने किया तथा कार्यशाला का संचालन बूथ मैनेजमेंट डिपाटर्मेंट के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने किया। 

वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न काटे जाएं 
कार्यशाला में बीएलए-1 कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची के सत्यापन और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर किसी भी दलित, अल्पसंख्यक, पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले निम्न वर्ग के नागरिकों तथा कानूनी रूप से वैध मतदाताओं के नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से न काटे जाएं। 

कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जानकारी सत्यापित करेंगे 
पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर सतकर् रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित बीएलए-1 कार्यकर्ता अगले चरण में बीएलए-2 साथियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी सत्यापित करेंगे और जरूरत पड़ने पर मतदाता सहायता केंद्र भी स्थापित करेंगे। कार्यशाला में एडवोकेट निशांत मंडल ने एसआईआर प्रक्रिया पर प्रस्तुति दी, जबकि डॉ. सौरभ वाजपेई और एडवोकेट सुनील कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News