थाने में अलमारी से फाइल ढूंढ रहा था पुलिसकर्मी, हाथ लगे 21 कोबरा सांप...मचा हड़कंप

Monday, Aug 17, 2020 - 03:22 PM (IST)

नेशनल डेस्कः एक पुलिसकर्मी उस समय हैरान रह गया जब वह अलमारी में से फाइलें ढूंढ रहा था और उसके हाथ लगे 21 सांप। इतने सारे सांपों को एक साथ देखकर पुलिसकर्मी के भी होश उड़ गए। अलमारी में पड़े सांप भी कोई साधारण नहीं थे वो कोबरा सांप थे। मामला हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा शहर के पास गग्गल पुलिस स्टेशन का है। जहां पुलिस स्टेशन की अलमारी को सांप अपना घर बनाए बैठे थे। सबसे हैरानी की बात है कि अलमारी में 21 कोबरा सांप के बच्चे हैं किसी को अभी तक इसकी भनक भी नहीं लगी।

पुलिस कर्मी अलमारी में से ऑफिशियल फाइल निकाल रहा था कि तभी उसे कोबरा सांप का एक बच्चा दिखाई दिया। पुलिस ने इसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया तो वहां एक नहीं बल्कि एक के बाद एक 21 कोबरा सांप निकले। इतने सांपों को एक साथ देखकर पुलिसकर्मी भी डर गए। सांप पकड़ने वाले ने सभी सांपों को एक जार में इकट्ठा किया तब जाकर पुलिसकर्मियों की जान में भी जान आई।

Seema Sharma

Advertising