CBI के 28 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 07:32 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। सीबीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जांच एजेंसी के सात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 21 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए नामित किया गया है। 

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में एजेंसी के संयुक्त निदेशक (नई दिल्ली) धीरेन्द्र शंकर शुक्ला, सहायक पुलिस अधीक्षक (कोच्चि) जे. टी. वर्गीज, कोलकाता स्थित विशेष इकाई में तैनात एएसपी दीप्तेंदु भट्टाचार्य, पुलिस उपाधीक्षक रमास्वामी पार्थसारथी (नई दिल्ली), गाजियाबाद स्थित सीबीआई एकेडमी में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश सिंह, हेडकांस्टेबल (नई दिल्ली, सिस्टम डिवीजन) और हेडकांस्टेबल (नई दिल्ली, मुख्यालय) संजय कुमार भट शामिल हैं। 

सराहनीय सेवा के लिए जिन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, उनमें पुलिस अधीक्षक निर्भय कुमार, एसपी मनोज वर्मा और एसपी विनय कुमार (नई दिल्ली), डीएसपी (अपराध निरोध शाखा, गुवाहाटी) टी. जमांग, डीएसपी मुकेश वर्मा (मुख्यालय) प्रमुख रूप से शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News