पुलिस के उड़े होश, गुजरात से 26 लाख के नकली नोट बरामद

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 03:32 PM (IST)

राजकोट : गुजरात के राजकोट में नकली नोटों का एक बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। पुलिस ने 26 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि सारे नोट 2,000 के नए नोटों की शक्ल में है। नवंबर में हुई नोटबंदी के बाद यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी मात्रा में नकली नए नोट पकड़े गए हैं।

8 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने 500 और 1,000 रुपए के नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था। इसके बाद 2,000 रुपए के नए नोटों की छपाई कराई गई थी। अभी इन नोटों के प्रचलन को 2 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोटों के मिलने से पुलिस और प्रशासन हैरान है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News