राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का प्रहार, 3 दिन में 1600 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 12:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान पुलिस ने संगठित अपराध, गैंगस्टरों, अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 1,600 से अधिक कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान नौ मई से 11 मई तक चलाया गया।

अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस गैंगस्टर निरोधी विशेष कार्यबल) दिनेश एमएन ने कहा कि सभी जिलों में संगठित अपराधियों, वांछित आरोपियों, गैंगस्टरों, अवैध हथियार तस्करों और गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 1,617 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 605 स्थानों पर छापेमारी की जो कुख्यात अपराधियों से जुड़े थे । अवैध हथियारों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1,124 संदिग्धों की जांच की और 417 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए गए और शस्त्र अधिनियम के तहत 121 नए मामले दर्ज किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News