इंसानियत शर्मसार! 30 साल के शिक्षक ने 11 वर्षीय बच्ची से की किया रेप, घर पर पढ़ाता था ट्यूशन

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 07:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के बीड शहर में 11 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक बच्ची को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाता था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पेठबीड़ पुलिस थाने के निरीक्षक ए. के. मुदलियार ने बताया कि आरोपी (पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसका नाम उजागर नहीं किया) अपने घर पर बच्चों को उर्दू और अरबी पढ़ाता था।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि उसने अन्य छात्रों के चले जाने के बाद कथित तौर पर छात्रा के साथ कई बार बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और जांच के बाद चिकित्सक ने जानकारी दी कि लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि शिक्षक गत तीन महीने से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था और उसने उसे इस बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी थी।

निरीक्षक ए. के. मुदलियार ने बताया, ‘‘हमने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।''उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News