छत्तीसगढ़ में पुलिस ने गिरफ्तार किए 13 नक्सली

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 12:42 AM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने 13 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कीलम गांव के जंगल मंे पुलिस ने 13 नक्सलियों बोगाराम मण्डावी, मनहेर मण्डावी, मनारू मण्डावी, मनकू मंडावी, पत्तूराम शोरी, मंदेर कश्यप, शनिराम कश्यप, झगडू राम कोर्राम, फूलदेर कश्यप, रामसिंग कश्यप, सुकमन कोर्राम, बुधूराम वट्टी और मोती राम कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को कीलम गांव में नक्सलियों द्वारा बैठक करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। बाद में दल ने घेराबंदी कर सभी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में से पत्तूराम शोरी दंडकारण्य आदिवासी मजदूर किसान संगठन का अध्यक्ष है तथा उसके सर पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सदस्यों के खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, मारपीट, आगजनी जैसे अपराधों में शामिल होने का आरोप है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News