किराए के घर में चल रहा था गंदा खेल, 3 महिलाओं समेत 4 को पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 01:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के विभिन्न इलाकों में किराये के मकानों से देहव्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय अपराध शाखा की महिला सुरक्षा दस्ते के अधिकारियों ने अलग-अलग तारीखों पर निर्धारित स्थानों पर छापेमारी की। 

तीन महिला सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के टी दासराहल्ली, जरगनहल्ली और मुदलापल्या इलाकों में किराये के मकानों में महिलाओं को रखकर देहव्यापार कराया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस अभियान के दौरान उन्होंने तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो कथित तौर पर महिलाओं को देहव्यापार में धकेलने या इसमें सहयोग करने में शामिल थे। उन्होंने तीन महिलाओं को भी मुक्त कराया जिनमें अन्य राज्यों से दो महिलाएं शामिल हैं जिन्हें कथित तौर पर वेश्यावृत्ति में धकेला गया था।

फोन पर बुलाते थे ग्राहक 
 बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ''गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने कथित तौर पर स्वीकार किया कि अधिक पैसा कमाने के इरादे से वे देहव्यापार की सेवा के इच्छुक पुरुषों से फोन पर संपर्क करते थे उन्हें किराये के घरों में बुलाते तथा वहां वेश्यावृत्ति की गतिविधियां चलाते थे।'' पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बागलागुंटे थाना, पुत्तेनहल्ली थाना और चंद्र लेआउट थाने में मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News