अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में घुसे जेब कतरे, VIP जमावड़े में कई जेबें की साफ

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2019 - 12:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का रविवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ यहां निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।  भाजपा के कद्दावर नेता को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग यमुना नदी के किनारे बने निगमबोध घाट पर एकत्रित हुए । हालांकि इस दौरान कुछ जेब कतरे भी पहुंच गए, जिन्होंने  कुछ लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। 

PunjabKesari

निगमबोध घाट नॉर्थ दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना इलाके में आता है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरूण जेटली के अंतिम संस्कार में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह समेत सरकार और विपक्ष के तमाम वरिष्ठ नेता और वीआईपी भी आए थे। इनके साथ ही और भी काफी लोग यहां पहुंचे थे। इसी भीड़ में कुछ जेबकतरे भी शामिल हो गए। 

PunjabKesari

ये जेबकतरे वीआईपी इलाके तक तो नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन जहां भीड़ खड़ी थी वहां जेबतराश अपना करतब दिखाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान इनके हाईलाइट होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की ओर से इनके नाम आदि की कोई जानकारी नहीं दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News