लखनऊ: कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर बोले PM मोदी, उन्होंने अपने नाम को किया सार्थक

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 12:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लखनऊ पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व सीएम ने हमेश देश हित में काम किया और उन्होंने अपने नाम को सार्थक किया। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्याण जी के जो भी सपने थे उसे हम पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

PunjabKesari

89 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार देर शाम लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया। कल्याण सिंह के निधन की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके अंतिम दर्शन करने के बाद अस्पताल के बाहर आकर कहा ‘‘कल्याण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। वह पिछले करीब दो महीने से बीमार थे। उन्होंने शनिवार रात 9.15 बजे SGPGI के ICU में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा।

PunjabKesari

23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें। राज्य सरकार ने राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों और प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई राजकीय आयोजन नहीं होगा। भाजपा के कद्दावर नेता को पिछली 3 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर हल्की बेहोशी की हालत में लखनऊ के राममनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था जबकि 4 जुलाई को उन्हें SGPGI शिफ्ट किया गया।

PunjabKesari

इस दौरान कई बार सिंह की सेहत में उतार चढ़ाव आया मगर शुक्रवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी और डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद उन्हे बचाया नहीं जा सका। सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वास्थ्य की पल पल की जानकारी लेते रहे और इस दौरान वह कई बार अस्पताल भी गए और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना पर योगी गोरखपुर से लौटकर सीधे SGPGI पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News