UP Assembly Elections: 11 जनवरी को सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 07:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिये जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की जिला इकाई की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक मोदी सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर रिमाउंट टीपू के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि सहारनपुर जिले में चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिये 12 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इस चुनाव में हालांकि, भाजपा, सहारनपुर जिले की सभी सातों सीटों पर मुख्य मुकाबले में है, लेकिन सपा रालोद गठबंधन से पार्टी को कड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने जिले की चार सीटों देवबंद, गंगोह, रामपुर मनिहारान और नकुड़ पर जीत दर्ज की थी। लोक सभा चुनाव 2019 में भाजपा ने सहारनपुर की सीट गंवा दी थी। लेकिन उपचुनाव में कैराना सीट पर जीत हासिल कर ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News