पीएम मोदी ने की अखिलेश यादव से फोन पर बात, जाना मुलायम सिंह का हाल-चाल

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 10:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात की है और सपा सरंक्षक मुलायम सिंह का हालचाल जाना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पीएम ने अखिलेश को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की ऑक्सीजन की कमी के चलते तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुलायम सिंह को आईसीयू में रखा गया है।

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है। सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह जी के खराब तबीयत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं।” राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News