'मां चंद्रघंटा सभी के जीवन में वीरता और विनम्रता भरें, यही प्रार्थना'...तीसरे नवरात्रि पर PM मोदी ने मांगी कामना

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 11:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नवरात्रि में आज दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा-आराधना का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे नवरात्रि पर देवी चंद्रघंटा से सभी के जीवन में वीरता और विनम्रता भरने की प्रार्थना की।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि नवरात्रि में आज दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा-आराधना का दिन है। उनकी असीम कृपा से हर किसी का जीवन वीरता और विनम्रता से सुशोभित हो, यही प्रार्थना है…।

 

मां चंद्रघंटा की पूजा से मिलती है आध्यात्मिक शक्ति

मां चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति करने से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के तीसरे दिन जो भी जातक माता के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करता है, उसे माता की कृपा प्राप्त होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News