PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर ‘दोस्तों’ संग खास पल किए साझा, बोले- ‘हर सुबह उन्हें खाना खिलाना मेरी दैनिक दिनचर्या’

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 03:04 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सुबह की अपनी खास दिनचर्या की एक झलक साझा की। उन्होंने बताया कि हर सुबह अपने ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। पीएम मोदी के मुताबिक, जब उन्हें पता चला कि वह लाल किले के लिए जल्दी निकल रहे हैं, तो उनके ये खास दोस्त उनसे मिलने पहुंच गए।

 


पीएम ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में वे अपने सरकारी आवास पर मोरों और पुंगनूर गायों के साथ नज़र आए। उन्हें 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर रखी देसी और छोटे आकार की गायों को खाना खिलाते और प्यार से सहलाते हुए देखा गया। वीडियो में वह अपने हाथों से मोरों को दाने खिलाते नजर आ रहे हैं।

आप को बता दें कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह जब वह अपने आवास निकल रहे थे उसके पहले उन्होंने गायों को चारा और मोर को दाना खिलाया।  इस दौरान उन्होंने बताया कि गायों और मोरों को शायद यह एहसास हो गया था कि वे लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए जल्दी निकलेंगे। इसलिए, राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले ही वे उनसे मिलने आ गए।

प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हर सुबह अपने ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना मेरी दैनिक दिनचर्या है। कल सुबह (15 अगस्त को), उन्हें किसी तरह एहसास हो गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था, तो वे मुझसे मिलने आ गए। हमेशा की तरह यह खास रहा।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News