विजयदशमी:PM मोदी-शाह ने दी बधाई, बोले-यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लाए...जय श्रीराम

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 09:57 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर समेत कई नेताओं ने रविवार को सभी देशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले उन्होंने देशवासियों को ट्वीट कर महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।

PunjabKesari

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्‍लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे। अमित शाह ने ट्वीट किया कि विजयादशमी का महापर्व मनुष्य को अधर्म, अहंकार और असत्य का परित्याग कर धर्म, विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है। प्रभु श्री राम हमें बुराइयों पर विजय प्राप्त करने की शक्ति दें।

PunjabKesari

'विजयादशमी' की हार्दिक शुभकामनाएं, जय श्री राम!। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिक्कम में सेना के जवानों के साथ दशहरा मना रहे हैं। उन्होंने चीन सीमा के पास शत्र पूजा कर देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। जावडेकर ने ट्वीट कर कहा कि अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक महापर्व विजयादशमी (दशहरा) की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। पाप जलेगा ,पुण्य जीतेगा। बुराई हारेगी, अच्छाई जीतेगी। सर्वांना विजयादशमी व दसऱ्याच्या मंगलमय शुभेच्छा!'' 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News