PM Modi Flight Live Tracking: Global Sensation बना PM मोदी का भारत से इजरायल का रुट, 7,000 लोगों ने की फ्लाइट की Live tracking

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 06:24 PM (IST)

PM Modi Israel Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने दो दिवासीय इजरायल यात्रा के लिए इजरायल पहुंच गए हैं। यहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। लेकिन पीएम की यह विजिट एक चर्चा का विषय बन गई है। बुधवार को जब पीएम मोदी का विमान 'एयर इंडिया वन' तेल अवीव की ओर बढ़ रहा था, तब दुनिया भर के हजारों लोग उनकी पल-पल की लोकेशन पर नजर रख रहे थे।

ये भी पढें- NCERT बुक आउट ऑफ सेल! 'Corruption in the Judiciary' वाले पाठ पर SC ने अपनाया सख्त रुख, भड़के CJI बोले- संस्था को बदनाम करना बर्दाश्त नहीं!

फ्लाइटरडार पर टॉप ट्रेंडिंग रही पीएम की फ्लाइट

विमानों की लाइव आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार' के आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी का विमान बुधवार को दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किया जाने वाला एयरक्राफ्ट बन गया। भारतीय समयानुसार शाम के तकरीबन 3:45 बजे, जब उनका विमान सऊदी अरब की सीमा पार कर जॉर्डन के एयरस्पेस में दाखिल हो रहा था, तब 7,000 से अधिक लोग उसे लाइव ट्रैक कर रहे थे। सुरक्षा और रणनीतिक कारणों से इस बार विमान के रूट में भी बदलाव देखा गया। पीएम के खास विमान ने पाकिस्तान और ईरान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करते हुए गुजरात के रास्ते अरब सागर को पार किया और ओमान व सऊदी अरब होते हुए जॉर्डन के रास्ते इजरायल में एंट्री की।

ये भी पढ़ें- March Bank Holiday: होली से रामनवमी तक मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट में चेक करें आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक

तेल अवीव में जोरदार स्वागत और ऐतिहासिक संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम करीब 4:30 बजे तेल अवीव पहुँचे, जहाँ इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। करीब 9 साल बाद हो रही यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है। पीएम मोदी इजरायली संसद 'क्नेसेट' को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News