बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई दौरे के लिए पूर्णिया पहुंचे PM मोदी

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 11:45 AM (IST)

पूर्णियाः बाढ़ के हालातों का हवाई दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया जिले में पहुंच चुकें हैं। यह दौरा वह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की देखरेख में करेंगे। बाढ़ के कहर से राज्य के लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राज्य में अभी तक बाढ़ से 400 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बाढ़ ने राज्य के एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों के रहन सहन पर अपना प्रभाव डाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिल्ली से पूर्णिया पहुंचेंगे। उसके बाद वह बाढ़ प्रभावित जिले पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज का हवाई दौरा करेंगे। वह लोगों तक पहुंचाए जाने वाले बचाव कार्यों का भी पूरा जायजा लेंगे। हवाई दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बाढ़ के हालातों पर पूर्ण रुप से चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इससे पहले दिल्ली के भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में बाढ़ राहत में सहायता देने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News