PM मोदी ने 2019 से लेकर अब तक कीं 21 विदेश यात्राएं...जानिए आया कितना खर्च

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 10:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सरकार ने गुरुवार को संसद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं की हैं जिन पर 22.76 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने 2019 से विदेशों की आठ यात्राएं कीं जिन पर 6.24 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपए, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपए और विदेश मंत्री के दौरे के लिए 20,87,01,475 रुपए की राशि खर्च की है।

 

मुरलीधरन ने कहा कि 2019 से राष्ट्रपति ने आठ विदेश यात्राएं कीं, वहीं प्रधानमंत्री ने 21 और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 86 विदेश यात्राएं कीं। 2019 के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार जापान, दो बार अमेरिका और एक बार संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की। राष्ट्रपति की आठ यात्राओं में से सात यात्रा रामनाथ कोविंद ने की थी जबकि वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सितंबर में ब्रिटेन का दौरा किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News

Recommended News