पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन, कहा- उनके विचारों से लें प्रेरणा

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 10:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि मजबूत, जीवंत और समावेशी भारत के लिए उनके विचारों और सिद्धांतो से देश को प्रेरणा लेनी चाहिए। 


मोदी ने ट्वीट किया कि उठो, जागो और अपने लक्ष्य को पाने तक नहीं रूको.. इन प्रभावशाली शटदों और विचारों का अनुसरण ही स्वामी विवेकानंद के प्रति श्रद्धांजलि है। उन्होंने स्वामी के त्याग और आदर्शों को अपनाये जाने पर बल दिया।
 PunjabKesari

पीएम ने एक अन्य संदेश में लिखा कि स्वामी विवेकानंद की युवा शक्ति में अटूट आस्था अटूट रही। उनके विचार और आदर्श करोड़ों भारतीय, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। स्‍वामी विवेकानंद ऐसे महापुरुष हैं जिनके विचार आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। 

PunjabKesari
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। उनका जन्मदिन युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। विवेकानंद अमेरिका के शिकागो में हुई धर्म सभा में अपने भाषण के कारण अंतर्राष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे। उन्होंने मानवता की सेवा और परोपकार के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना थी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News