प्रधानमंत्री मोदी ने कथकली नृत्यांगना मिलेना सलविनी के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 09:21 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कथकली नृत्यांगना मिलेना सलविनी के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जज्बे को हमेशा याद रखा जाएगा। मिलेना सलविनी को भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। 
PunjabKesari
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मिलेना सलविनी को भारतीय संस्कृति के प्रति जज्बे के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कथकली को और लोकप्रिय बनाने के लिए पूरे फ्रांस में कई प्रयास किए। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News