...जब लाल किले पर NCC कैडेट से मिलने पहुंचे PM मोदी, भागड़ा डाल रहे बच्चों के लिए बजाईं तालियां

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 01:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर मौजूद NCC कैडेट से संवाद किया। ये NCC कैडेट लाल किले की प्राचीर के सामने भारत के भौगोलिक आकार का चित्रण करती हुई दीर्घा में बैठे थे।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री मोदी अपना भाषण पूरा करने के बाद ‘ज्ञान पथ' दीर्घा की तरफ गए। उन्होंने वहां बैठे सभी एनसीसी कैडेट का अभिवादन किया और कुछ देर के लिए उनके साथ बातचीत की। कुछ कैडेट के साथ उन्होंने हाथ भी मिलाया। ये कैडेट अपने अपने राज्य के पारंपरिक परिधान पहने हुए थे।

PunjabKesari

मोदी ने पंजाब और गुजरात से संबंधित कैडेट को भांगड़ा और गरबा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। देश के विभिन्न स्कूलों से जुड़े कुल 792 कैडेट ने इस समारोह में हिस्सा लिया। ये लोग लाल किले की प्राचीर के सामने बनी ‘ज्ञान पथ' दीर्घा में बैठे थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News