PM मोदी की सुप्रीम कोर्ट से अपील, बोले- ''महिलाओं को जल्द मिले न्याय, तभी होगा आधी आबादी को भरोसा''

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 02:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क. कोलकाता रेप कांड का मामल इस समय देश में काफी गर्माया हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में जल्दी न्याय होना बहुत जरूरी है, ताकि महिलाओं को अपनी सुरक्षा पर अधिक भरोसा हो सके। न्यायपालिका को संविधान का रक्षक माना जाता है और सुप्रीम कोर्ट तथा न्यायपालिका ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है।


भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की मौजूदगी में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने कभी भी सुप्रीम कोर्ट या न्यायपालिका पर कोई अविश्वास नहीं दिखाया है। पीएम ने आपातकाल को एक 'काला' दौर बताते हुए कहा कि इस समय न्यायपालिका ने मौलिक अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। न्यायपालिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में भी बहुत अच्छा काम किया। विशेष रूप से न्यायपालिका ने हमेशा राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए देश की अखंडता की रक्षा की है।


पीएम मोदी ने आगे कहा- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और बच्चों की सुरक्षा समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में जितनी तेजी से न्याय मिलेगा, आधी आबादी को अपनी सुरक्षा के बारे में उतना ही अधिक भरोसा होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए कई कड़े कानून हैं और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक न्याय प्रणाली के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News