नोटबंदी पर घिरे मोदी, फैसले को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा धक्का

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 07:48 PM (IST)

पटना: अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव डॉ. सी. पी. जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा धक्का बताया और कहा कि नोटबंदी के बाद से आर्थिक विकास दर में करीब एक प्रतिशत की कमी आई है। जोशी ने आज यहां ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में राज्यस्तरीय जनवेदना समेलन को संबोधित करते हुये कहा कि नोटबन्दी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा धक्का लगा है। 

देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने का दंभ भर रहे प्रधानमंत्री के इस फैसले से जहां आमलोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा वहीं सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर में एक प्रतिशत की कमी आई है। महासचिव ने मोदी पर कांग्रेस की आलोचना करने को लेकर हमला करते हुये कहा कि मोदी घूम-घूम कर कहते फिर रहे हैं कि कांग्रेस के 60 वर्ष के शासनकाल में देश में विकास के निमित्त कुछ नहीं हुआ। लेकिन शायद वह भूल गए हैं कि स्वतंत्रता के समय देश में एक सूई का निर्माण भी नहीं होता था जबकि पिछले छह दशक में देश में लगे कल-कारखाने, परमाणु ऊर्जा का विकास, अन्तरिक्ष के क्षेत्र में हुई प्रगति, सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार, सब कांग्रेस की देन है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News