July में ये ग्रह करने वाले हैं राशि परिवर्तन

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 07:28 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जुलाई का महीना आरंभ हो गया है। वर्तमान समय में आषाढ़ चल रहा है, जो 16 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 17 जुलाई से सावन का महीना आरंभ हो जाएगा। महीने के आरंभ में 2 तारीख को सूर्य ग्रहण लग गया था, जो भारत में दिखाई नहीं दिया था। आने वाली 16 जुलाई की रात को चन्द्र ग्रहण लगने वाला है। जिसका प्रभाव भारत में भी होगा। नवग्रह के प्रभाव की बात करें तो गुरु, शनि और राहु-केतु के अतिरिक्त अन्य पांचों ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार जुलाई में कब कौन सा ग्रह अपना घर बदलेगा आइए जानें-

PunjabKesari Planet Status in July

जुलाई में कुछ इस तरह रहेगी ग्रहों की स्थिति
सूर्य-
इस समय सूर्य मिथुन राशि में हैं, 17 जून से ये कर्क राशि में जाएंगे।

चंद्र- 1 जुलाई की सुबह चंद्र वृष राशि में थे लेकिन रात में मिथुन राशि में प्रवेश कर गए। इसके बाद वे हर ढाई दिन में अपनी राशि बदलेंगे। 

मंगल- जुलाई के महीने में ये कर्क राशि में रहेंगे।

बुध- 8 जुलाई की रात ये वक्री होंगे और 29 जुलाई की रात मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

PunjabKesari Planet Status in July

गुरु- वर्तमान समय में ये वक्री अवस्था में चल रहे हैं और जुलाई का पूरा महीना वृश्चिक राशि में रहेंगे।

शुक्र- इस वक्त शुक्र मिथुन राशि में हैं लेकिन 23 जुलाई से कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

शनि- ये अभी वक्री अवस्था में चल रहे हैं और पूरे माह धनु राशि में ही रहेंगे।

राहु-केतु- ये दोनों ग्रह अधिकतर वक्री रहते हैं। 

PunjabKesari Planet Status in July


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News