Juhu Chowpatty: जुहू चौपाटी पर कचरे का अंबार, मानसून में फिर उजागर हुई बड़ी समस्या, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 01:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के मशहूर जुहू चौपाटी बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मानसून के दौरान समुद्र किनारे बड़ी मात्रा में जमा कचरा दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्लास्टिक, बोतलें और अन्य गंदगी से पटे बीच को देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। 

मानसून की बारिश और समुद्री लहरों के साथ बहकर आया कचरा अब पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि नालों, खाड़ियों और मीठी नदी में फेंका गया कचरा हाई टाइड के दौरान वापस समुद्र तट पर आ जाता है। हर साल सामने आने वाली इस समस्या ने एक बार फिर कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था और नागरिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन की सफाई व्यवस्था पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

 

आपको बता दें कि जुहू चौपाटी (Juhu Chowpatty) मुंबई (महाराष्ट्र) के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। अरब सागर के किनारे लगभग 5 किलोमीटर तक फैला यह बीच अपने शानदार सूर्यास्त और लाजवाब स्ट्रीट फ़ूड के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के स्थानीय स्नैक्स बहुत पसंद किए जाते हैं। भेल पुरी, पाव भाजी, पानी पुरी, शेजपुरी और कुल्फी का स्वाद लेने के लिए यहां भारी भीड़ उमड़ती है। शाम के समय अरब सागर के ऊपर डूबते हुए सूरज का नज़ारा बेहद खूबसूरत लगता है। फोटोग्राफी और शाम की सैर के लिए यह सबसे बेहतरीन समय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News