अब बदन पर केले के पत्ते बांधकर प्रदर्शन करेंगे पीएचई कर्मी

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 06:11 PM (IST)

कठुआ  : नियमित करने और बकाया वेतन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे पी.एच.ई. विभाग के हड़ताली कर्मियों ने शनिवार को भी धरना प्रदर्शन किया। कार्यालय परिसर में धरना दे रहे कर्मियों ने कहा कि सरकार उनके साथ सरासर नाइंसाफी कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पांच सालों से ज्यादा का वेतन उन्हें नहीं मिला है। ऐसे में उनके घरों की हालत बिगड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है लेकिन उनकी सुनने को कोई तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनके हालत ऐसी हो गई है कि वे कपड़े तक सही ढंग से नहीं पहन पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी न सुनी तो वे केले के पेड़ के पत्ते अपने शरीर पर बांधने को मजबूर हो जाएंगे। आपको बता दें कि गत वर्ष के सितंबर माह से कर्मी लगातार हड़ताल पर हैं लेकिन अब तक सिवाय आश्वासनों के और कुछ हासिल नहीं हो पाया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News