नागरिकता बिल पर सुलग रहा असम, जापान के PM शिंजो आबे ने रद्द किया भारत दौरा

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 03:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः नागरिकता संशोधन बिल (CAB) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद अब कानून बन गया है लेकिन इसको लेकर असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में जोरदार विरोध जारी है। कैब पर असम हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा रद्द कर दी है। भारत ने शुक्रवार को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे के बीच होने वाला सालाना शिखर सम्मेलन स्थगित हो गया है। 

PunjabKesari

आबे की 15 से 17 दिसंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत आने वाले थे और दोनों नेताओं के बीच बैठक गुवाहाटी में होनी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा के लिए हम जल्द ही नई तारीख पर विचार करेंगे।

PunjabKesari

असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर पिछले दो दिन से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों लोग इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर निषेद्याज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर उतर रहे हैं। जापान के जीजी प्रेस के अनुसार, आबे भारत की अपनी यात्रा को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि गुवाहाटी में सुरक्षा हालात खराब हो गए हैं। जीजी प्रेस के अनुसार जापान और भारत की सरकारें अंतिम संभावना की तलाश कर रही हैं।

PunjabKesari

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से जब यह पूछा गया कि क्या 15-17 दिसंबर तक गुवाहाटी में भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता होगी, इस पर उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास कोई नई जानकारी नहीं है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार आयोजन स्थल बदलने पर विचार कर रही है इस पर कुमार ने कहा कि मैं इस पर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हूं। अभी तक मेरे पास कोई नई जानकारी नहीं है। सूत्रों ने बताया कि जापान के एक दल ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुवाहाटी का दौरा किया। बता दें कि गुरुवार को पुलिस के साथ झड़प में गुवाहाटी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News