दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में सावन चक के लोगों ने जताया रोष

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 11:27 AM (IST)

कठुआ  : शहर के  सावन चक इलाके में दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में लोगों ने   रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों  ने  िवभाग की कार्यप्रणाली क े विरोध में प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों में कौशल शर्मा, प्रवीण कुमार आदि ने कहा कि बार बार विभाग से गुहार लगाए जाने के बाद भी समस्या का समाधाान  नहीं किया जा रह  है। जिस पाइप लाइन  से आपूर्ति होती है  वो गंदे नाले के भीतर से गुजरती  है जबकि कई  स्थानों पर लीकेज के कारण आपूर्ति दूषित हो रही  है।

 

उन्होंने कहा कि  जब  पाइपें डाली  जा रही  थी जब उन्होंने कहा था कि पाइपें नाले से बाहर डाली जाएं लेकिन विभाग ने उस समय मनमानी  की और अब खामियाजा लोग भुगत रहे  हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा  िक  नाले से पाइपें हटाई जाएं ताकि लोगों के  घरों में आपूर्ति दूषित होना बंद हो। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर  उनकी मांग को पूरा न किया गया त ो वह आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News