दिल्ली में अराजकता से जनता परेशान, प्रधानमंत्री ने आंखे मूंद ली है: राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 06:06 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उप राज्यपाल कार्यालय में धरने को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता से जनता परेशान हैं लेकिन मोदी ने अव्यवस्था को सुलझाने पर ध्यान देने की बजाय आंखे मूंद ली हैं।
 

गांधी ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। भाजपा मुख्यमंत्री कार्यालय में धरने पर बैठी है। दिल्ली के नौकरशाह संवाददाता सम्मेलन संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में इस अराजकता और अव्यवस्था को सुलझाने के लिए पहल करने की बजाय आंखे मूंद ली हैं। राहुल ने कहा कि दिल्ली में जो नाटक चल रहा है उससे जनता परेशान है। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि दिल्ली में जो हो रहा हो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News