Paytam Founder/Ratan Tata: Paytm CEO ने रतन टाटा के निधन पर लिखा विवादित पोस्ट, ''Okay, Tata, bye-bye'', खड़ा हुआ विवाद

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2024 - 08:04 AM (IST)

नेशनल डेस्क: टाटा ग्रुप के चेयरमैन और देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। बिजनेस, खेल, बॉलीवुड, और राजनीति जगत से जुड़ी कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कुमार मंगलम बिड़ला, मुकेश अंबानी, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल, और श्याओमी के पूर्व सीईओ मनु कुमार जैन समेत कई प्रमुख हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रतन टाटा की सादगी और उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।

लेकिन इस बीच, पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा को जब सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी तो यूजर्स काफी नाराज हुए। जिस पर विवाद खड़ा हो गया। शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, "एक लीजेंड हर पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। अगली पीढ़ी के कारोबारी भारत के सबसे विनम्र कारोबारी से मिलने से चूक गए। सलाम सर, ओके, टाटा, बाय-बाय।" इस ट्वीट की "ओके, टाटा, बाय-बाय" लाइन को लेकर लोगों ने कड़ी आलोचना की, जिसके बाद विजय शेखर शर्मा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

 

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर आलोचना कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पेटीएम के सीईओ को सलाह दी कि रतन टाटा जैसे महान शख्स के लिए गरिमापूर्ण शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए था। एक यूजर ने यह भी कहा कि शायद यह पोस्ट किसी इंटर्न ने लिखा होगा। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर पेटीएम सीईओ की काफी आलोचना हुई।

नोएल टाटा होंगे उत्तराधिकारी?
सरल व्यक्तित्व और ईमानदार छवि वाले रतन टाटा को कॉर्पोरेट जगत में एक संत की तरह देखा जाता था। उन्होंने कभी शादी नहीं की और सादगी के साथ अपना जीवन जिया। उनके निधन के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके सौतेले भाई नोएल टाटा टाटा समूह की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य हस्तियों ने हिस्सा लिया। उनके सम्मान में कई राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News