पटना शहर की धरती का कण-कण मुस्कुराया

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2017 - 01:57 PM (IST)

पटना (जुगिंद्र सुंधु, कुलदीप बेदी) : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी समारोह के 350वें प्रकाश पर्व के संबंध में आज पटना शहर की धरती का कण-कण मुस्कुरा रहा है। गुरु पर्व संबंध में लाखों की गिनती में श्रद्धालु देश-विदेश से आकर पवित्र धरती मेंं नतमस्तक हो रहे हैं और पुरा पटना शहर खालसा के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। गुरुओं की इस पवित्र धरती में बुधवार को विशाल नगर किर्तन का आयोजन किया गया था। 

आदमी क्या जाति सभी एक पहचानबो
गांधी मैदान के मुख्य पंडाल में 5 जनवरी को सुबह रागी जत्थों ने गुरुवाणी के रस भरे किर्तन के साथ श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। इस रागी जत्थे ने गुरु साहिब का गुणगाण करते हुए कहा कि सारे मनुष्य एक बराबर हैं और काई ऊ़चा-नीचा नहीं है। उन्होने शब्द गाया कि-आदमी क्या जाति सभी एक पहचानबो। बड़ी गिनती में श्रद्धालुओं ने समारोह में किर्तन का आनंद लिया। 

बिहार के लोगों ने लुटाया प्यार
आज की भीड़ को देखते हुए बिहार के लोगों का दाखिला आज शाम 10 बजे तक बंद कर दिया गया है लेकिन ये पटना के लोगों का प्यार ही था की वो इतनी संख्या में गांधी मैदान में पहुंचे हैं। दरअसल वो ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि सिंह अपने गुरु का जन्मदिवस मनाने के लिए क्या-क्या करते हैं पर लाखों की भीड़ होने के कारण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए उनका दाखिला बंद किया गया है।

पंजाबियों को गले मिलकर मिले बिहार के लोग
बिहार के लोग पंजाबियों को प्यार और सतकार से गले मिलकर मिल रहे हैं। कल भी नगर किर्तन के दौरान पटना के लोगों में उमड़ा प्यार देखने वाला था। एक मंदिर के आगे नगर किर्तन की आरती उतारी गई और 25,000 के लगभग फ्रूटीबांटी गई। मस्जिद के आगे से नगर किर्तन के निकलने पर महोमद रफी ने श्रद्धालुओं को चाय का लंगर परोसा।

गांधी मैदान में सुरक्षा का कड़ा प्रबंध 
गांधी मैदान में होने वाले समारोह को मुख्य रखते हुए वीरवार सुबह 10 बजे से ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हजारों पुलिसकर्मी ने पुरे मैदान को घेर लिया। श्रद्धालुओं के दाखिले के लिए अलग-अलग गेट निशचित किए गए हैं। हर आम और खास आदमी की जांच-पड़ताल करके ही मैदान में प्रवेश करने दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News