राहुल नौटंकी कर रहे, कांग्रेस की हार के लिए निर्वाचन आयोग नहीं, पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार: शिवराज सिंह चौहान

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 05:07 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उच्चतम न्यायालय तक निकाले जाने वाले मार्च को "नौटंकी" करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार का दोष निर्वाचन आयोग पर मढ़ती रही है, जबकि इसके लिए असल में उसका खुद का "विचार-शून्य" नेतृत्व जिम्मेदार है। शिवराज ने यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन को "शिव की बारात" बताने के लिए राहुल की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि यह असल में "गुंडों का समूह" है, जो सड़कों पर अराजकता फैला रहा है। शिवराज ने कहा, "कांग्रेस पिछले कई वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है और अपनी हार के लिए उन्हें दोषी ठहरा रही है, जबकि इसके लिए खुद उसका नेतृत्व जिम्मेदार है, क्योंकि वह 'विचार-शून्य' है।" उन्होंने कहा, "प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) से मिलने के लिए भी एक खास प्रक्रिया होती है। आप बस एक पत्र लिखकर जब चाहें, तब उनसे मिलने नहीं जा सकते। यह सिर्फ नौटंकी है, विशुद्ध नौटंकी, कुछ और नहीं, बस नौटंकी।" 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News