Paris Olympics 2024: जैवलिन थ्रो का मुकाबला शुरू, गोल्ड डिफेंड करने के लिए मैदान में उतरे Neeraj Chopra

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 01:30 AM (IST)

पेरिसः टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो में थोड़ी देर में मुकाबला शुरू होगा।  नीरज की नजरें लगातार दूसरे ओलंपिक गोल्ड पर लगी हैं। अब देखना होगा कि नीरज अपने मेडल को डिफेंड कर पाते हैं या नहीं। इस बार फैंस को नीरज से 90 मीटर का आंकड़ा छूने की भी उम्मीद होगी जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। हालांकि नीरज को पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम और अन्य एथलीट से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

  • अरशद नदीम ने अपना दूसरा थ्रो 92.97 मीटर का थ्रो फेंका है। यह नया ओलंपिक रिकॉर्ड है।
  • टोनी केरानन ने 80.92 और लुईज मौरिसियो डा सिल्वा ने 80.67 मीटर का थ्रो किया। पहले राउंड के केशोर्न वॉल्काट (86.16) टॉप पर हैं। अब दो और राउंड के बाद चार एथलीट एलिमिनेट हो जाएंगे।
  • नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल हो गया है। उनका पैर लाइन को टच कर गया।
  • केन्या के जूलियस येगो ने 80.19 मीटर का थ्रो किया है। वहीं  लस्सी एतेलाटालो ने 78.81 मीटर का थ्रो किया
  • पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले थ्रो में फाउल किया। यानी उनका थ्रो मान्य नहीं होगा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने भी फाउल किया है
  • केशोर्न वॉल्काट का पहला थ्रो 86.16 मीटर रहा है. केशोर्न फिलहाल पहले नंबर पर हैं। नीरज चोपड़ा की बारी थोड़ी देर में आएगी।
  • जैकब वाडलेच ने पहला थ्रो लिया, जो 84.70 का रहा। फिर एंडरसन पीटर्स की बारी आई, जिन्होंने 80.15 मीटर का थ्रो फेंका।


पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 4 मेडल जीत लिए हैं। यह चारों ब्रॉन्ज हैं सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया। फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया। उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया। फिर हॉकी टीम ने कमाल कर दिखाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News