रोहिंग्या और बंगलदेशियों को वापिस भेजना जरूरी है, वरना हो सकते हैं गंभीर परिणा : पैंथर्स

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 04:48 PM (IST)

जम्मू: रोहिंग्याओं और बंगलादेशियों को जम्मू से बाहर निकालने की मांग एक बार फिर जोर पकडऩे लगी है। नेशनल पैंथर्स पार्टी ने सरकार से कहा है कि वे इन विदेशी नागरिकों को जम्मू से बाहर निकाले क्योंकि इनके यहां रहने से गंभीरत परिणाम हो सकते हैं। पैंथर्स के नेता और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि वो रोहिंग्याओं को जम्मू से बाहर निकालने में पूरी तरह से असफल रही है।


हर्ष देव सिंह ने कहा कि हाल ही में सुजवां स्थित आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में भी इन्हीं पर शक जा रहा है। आतंकी वहीं से कैंप के अन्दर दाखिल हुए हैं यहां पर बंगलादेशियों की बस्ती है। सिंह ने कहा कि जम्मू में नशे के कारोबार में भी यह लोग पीछे नहीं हैं और अन्य कई अपराधों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए हर्ष देव सिंह ने कहा कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने एक रोहिंग्या को 60 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था। सांबा में भी एक रोहिंग्या को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर उससे 37 ग्राम गांजा मिला।

जम्मू पर मंडरा रहा है खतरा
हर्षदेव सिंह ने कहा कि जम्मू एक ऐसे बम पर बैठा है जिसका नाम रोहिंग्या है। इससे जम्मू की डेमोग्राफी को भी खतरा है। सरकार जानबूझकर आंखे बंद करके बैठी है। सिंह ने आरोप लगाया कि इन लोगों को उनके देश वापिस भेजने का सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम की अगुवाई में चार केबिनेट मंत्रियों का एक ग्रुप बनाया गया था जो इस मामले को देख रहा था पर वो भी सिर्फ हवाई किला साबित हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News