विशाखापट्टनम के इंडस अस्पताल में आग लगने से अफरातफरी, मरीजों को किया गया ट्रांसफर
punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2023 - 05:10 PM (IST)
नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक निजी अस्पताल में मामूली आग लग गई, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बंदरगाह शहर के जगदम्बा सेंटर स्थित इंडस हॉस्पिटल में सुबह करीब 11 बजे हुई।
मरीजों को किया गया ट्रांसफर
अचानक से लगे आग के कारण आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ऐहतियातन लगभग 50 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ट्रांसफर किया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने से किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि आग जगदंबा सर्कल स्थित अस्पताल की पहली मंजिल से फैली थी।
#WATCH | Andhra Pradesh: Fire broke out on the second floor of Indus Hospitals in Visakhapatnam. Fire tenders are present at the spot. All patients have been evacuated safely.
— ANI (@ANI) December 14, 2023
More details awaited pic.twitter.com/6RfkBgAiJ2
अधिकारी ने बताया, ''हमें नहीं मालूम कि यह शॉर्ट सर्किट था या लैब में मामूली आग कैसे लगी, लेकिन इसकी वजह से पास के कुछ फोम पैनलों में आग लग गई और बहुत धुआं निकला।” उन्होंने कहा कि एहतियातन सभी मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया और स्थिति नियंत्रण में है।
