फरवरी में कुंभ राशि में बनेगा पंच ग्रही योग, सभी लग्नों के जातकों पर पड़ेगा असर

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 06:22 PM (IST)

फरवरी महीने में एस्ट्रो साइकल में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होगा। बुध 3 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे जबकि 6 फरवरी को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा, सूर्य 12 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे जबकि मंगाल भी 23 फरवरी को कुंभ राशि में आ जाएंगे।

कुंभ में राहु, बुध, शुक्र, सूर्य और बाद में मंगल की उपस्थिति निश्चित रूप से मानसिकता में बदलाव लाए‌गी। ध्यान दीर्घकालिक लक्ष्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और बड़े उद्देश्य के करने पर रहेगा। बुध का गोचर लेखन, शिक्षण परामर्श, मीडिया, तकनीक और डिजिटल प्लेटफार्म के लिए अनुकूल है। ग्रहों के इस परिवर्तन का लग्नों के जातकों पर निम्न प्रभाव रहेगा:

मेष: इस लग्न के जातकों की फरवरी में दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाएं पूरी होने के करीब हैं। द्वितीय भाव के स्वामी शुक्र का 11वें भाव में होना आर्थिक लाभ और आप में सुधार के लिए अत्यंत अनुकूल है। स‌ट्टा गतिविधियों या नेतृत्व आधारित परियोजनाओं के माध्यम से विचारों को ठोस सफलता में बदलने के सशक्त योग बन रहे हैं। हालांकि, व्यक्तिगत संबंधों, विशेषकर प्रेम मामलों में, अनावश्यक टकराव से बचने के लिए अहंकार पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

वृषभ: वृषभ लग्न के जातकों केलिए फरवरी में 10 भाव में राहु बुध और शुक की वृति पारंपरिक सीमाओं से परे नए करियर अवस और अचानक उन्नति के द्वार है। संचार, तकनीक, नैटवर्किंग मीडिया, माकोटिंग और क्षेत्रों में विशेष सफलता के संकेत हैं। चतुर्थ भाव पर पड़ने का दृष्टि प्रभाव संपत्ति, भूमि, रियल एस्टेट वाहन और घरेलू जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों को सक्रिय करता है सार्वजनिक दायित्वों और परिचारिका जीवन के बीच संतुलन बनाए रखन अत्यंत आवश्यक रहेगा।

मिथुन: मिथुन लग्न के जातकों के लिए फरवरी में भाग्य साथ देता हुआ नजर आएगा और शिक्षा, आध्यात्मिकता गुरु या विदेश से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं, जो आपका व्यापक दृष्टिकोण की और मार्गदर्शन करेंगे। तीसरे भाव पर बुध और शुक्र की दृष्टि संचार कौशल को मजबूत करेगी और छोटी यात्राओं नेटवर्किंग को बढ़ाएगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार और आपसी सहयोग बढ़ेगा।

कर्क: कर्क लग्न के जातकों के लिए फरवरी में संयुक्त वित्त, विरासत्र, श्रीमा या ससुराल पक्ष से लाभ के विषय उभर सकते हैं। साथ ही, छिपे हुए या अधूरे मुद्दे सामने आ सकते हैं, जो भावनात्मक उपचार और आत्म-जागरुकता को प्रोत्साहित करेंगे। द्वितीय भाव पर शुक्र और बुध की दृष्टि परिवार, वित्त, बचत और वाणी को प्रभाविता करती है। आय में सुधार के संकेता हैं. लेकिन पारिवारिक संवाद में संवेदनशीलता आवश्यक है।

सिंह: सिंह लग्न के जातकों के लिए फरवरी में सांझेदारी, विवाह और सार्वजनिक संबंधों से संबंधित सप्तम भाव एक्टिव रहेगा। इससे संचार और बातचीत की क्षमता बढ़ेगी। अचानक नए संबंध बन सकते हैं, जिनमें आकर्षण तीव्र होगा और अक्सर भिन्न पृष्ठभूमि से लोग शामिल हो सकते हैं। व्यावसायिक सहयोग, अनुबंध और रणनीतिक गठजोड़ के लिए पह शक्तिशाली समय है, बशर्ते स्पष्ट और पारदर्शिता बनी रहे।

कन्या: कन्या लग्न वाले जातकों के लिए फरवरी में कार्य दबाव, प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ेगी। यह अवधि बाधाओं को दूर करने, विरोधियों पर विजय पाने और सेवा, विशलेषण या समस्या समाधान से जुड़े क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए अनुकूल है। अत्यधिक कार्यभार या तनाव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सुव्यवस्थित दिनचर्या और आत्म देखभाल दीर्घकालिक स्थिरता और सफलता सुनिश्चित करेगी।

तुला: तुला लग्न वालों के लिए फरवरी में रचनात्मकता, प्रेम बुद्धि और संतान से जुड़ा पंचम भाव एक्टिव रहेगा। यह चरण रचनायक परियोजनाओं को समर्थन देता है, जो पहचान और आर्थिक लाभ दोनों दिला सकता है। प्रेम जीवन में नवीनता और उत्साह बढ़ेगा। एकादश भाव पर शुक और बुध की दृष्टि आर्थिक लाभ, सामाजिक नेटवर्क और इच्छापूर्ति को मजबूत करेगी। आय में सुधार मित्रों, समूहों या रचनात्मक विचारों से संभव है।

वृश्चिक: वृश्चिक लग्न बालों के लिए फरवरी में पर परिवार और भावनात्मक स्थिराता का प्रतीक चौथा भाव एक्टिव रहेगा। यह अवधि संपत्ति खरीदने, नवीनीकरण या वाहन लेने के लिए अनुकूल है। ग्रह प्रभाव घरेलू सुख-सुविधाओं और भावनात्मक संतुलन को बेहतर बनाते हैं। दसवें भाव पर 5 ग्रहों की दृष्टि होने के कारण पेशेवर स्तर पर करियर प्रगति और महत्वपूर्ण ग्रहकों से जुड़ाष के संकित हैं।

धनुः धनु सवालों के लिए फरवरी में संचार, साहस और पहल से संबंधित तीसरा भाव एक्टिव रहेगा। फरवरी महीने में छोटी यात्राएं आ सकती हैं। भाई-बहनों से संबंध और कौशल विकास पर फोकस रह सकता है। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग तकनीक और ऑनलाइन क्षेत्रों में यह अनुकूल समय है। नवम भाव पर शुक्र, बुध और सूर्य की दृष्टि भाग्य, गुरु कृपा और विकास के अवसर बढ़ाती है। अध्यात्य में रचि बढ़ सकती है।

मकरः मकर लग्न वालों के लिए फरवरी में परिवार, आर बचत और बाणों से जुड़ा द्वितीय भाव एक्टिव रहेगा। राहु, बुध और शुक्र का गोचर आर्थिक वृद्धि, भौतिक लाभ और रणनीतिक योजना के लिए अनुकूल है। वाणी और संवाद नए अवसर आकर्षित कर सकते हैं। यह समय धन संगम, सुख-सुविधाओं का आनंद और पारिवारिक सामंजस्य बढ़ाने के लिए अच्छा है। ड्राइविंग में सावधानी जरूरी है।

कुम्भ: कुंभ लग्न वालों के लिए फरवरी में राहु, बुध शुक्र और सूर्य का लगन से गोचर आपक पहचार, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और जीवन दिशा को केंद्र में लाएगा। आत्म-पुनर्निर्माण का शक्तिशाली समय है, जहां व्यक्तित्व में बदला दूसरों को स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे लोग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित होंगे। व्यक्तिगत लक्ष्यों को पुनः पारिभाषित करने और स्वयं अनुरूप निर्णय लेने का आदर्श समय है।

मीन: मीन लग्न के जातकों के लिए फरवरी में खर्च, विदेश आध्यात्मिकता, नींद और अवचेतन मन से संबंधित द्वादश भाव एक्टिव रहेगा। राहु, बुध और शुक्र का बारहवें भाव में गोचर विदेश से जुड़े अवसरों और अंतर्राष्ट्रीय संपर्कों को मजबूत करेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही आंतरिक स्पष्टता, आध्यात्मिकः विकास और आत्म-चेतना भी बढ़ेगी। विदेश यात्रा या सहयोग के अवसर उभर सकते हैं, जो नए अनुभवों के द्वार खोलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News