Navpancham Yog Effects 2026: फरवरी की शुरुआत में बुध-गुरु योग से इन 3 राशियों को करियर और बिजनेस में मिलेगा लाभ
punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2026 - 08:25 AM (IST)
Navpancham Yog 2026 Effects: फरवरी का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान शुभ ग्रह बुध और गुरु के बीच नवपंचम योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है, खासकर तब जब यह दो लाभकारी ग्रहों के बीच बनता है। इस योग के प्रभाव से राशिचक्र की 3 राशियों को करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कब बनेगा नवपंचम योग?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को बुध ग्रह का गोचर कुंभ राशि में होगा। वहीं इस समय गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के बीच 9वें और 5वें भाव का संबंध बनने से नवपंचम योग का निर्माण होगा। इन 3 राशियों पर पड़ेगा नवपंचम योग का शुभ प्रभाव
मिथुन राशि
बुध और गुरु का यह योग मिथुन राशि के जातकों के करियर में बड़े बदलाव ला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के प्रबल योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे।

कुंभ राशि
नवपंचम योग कुंभ राशि के लिए राहत और सफलता का संकेत दे रहा है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत हो सकता है। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह योग सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला साबित होगा। करियर में तेजी से प्रगति होगी। कुछ लोग जॉब स्विच कर सकते हैं। भाई-बहनों को नौकरी या कारोबार में सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा।
बुध-गुरु का नवपंचम योग फरवरी के पहले सप्ताह में कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है। सही निर्णय और मेहनत के साथ इस शुभ योग का पूरा लाभ उठाया जा सकता है।

