PAN Card Rules 2026: 1 मई से बंद हो सकता है आपका पैन, तुरंत करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 02:35 PM (IST)

PAN Card Rules 2026:  पैन कार्ड को लेकर एक अहम कबर सामने आई है।  Income Tax Department ने 1 मई 2026 से पैन कार्ड के इस्तेमाल और वैरिफाई से जुड़े नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इन नियमों का पालन न करने पर आपका पैन कार्ड Deactive किया जा सकता है, जिससे Financially कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा।

सबसे अहम बदलाव पैन और आधार को लिंक करने को लेकर है। PAN Card को Aadhaar से जोड़ना अब अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है, तो 1 मई के बाद आपका पैन Deactive हो सकता है। हालांकि, इसे Active रखने के लिए तय शुल्क के साथ लिंकिंग प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

नए नियमों के तहत अब बड़े लेन-देन पर भी सख्ती बढ़ेगी
₹50,000 से अधिक के नकद ट्रांजेक्शन के लिए पैन कार्ड देना और उसका तुरंत डिजिटल वेरिफिकेशन जरूरी होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो बैंक ऐसे लेन-देन को रोक सकते हैं। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो बड़े कैश ट्रांजेक्शन करते हैं।

इसके अलावा, पैन कार्ड में दी गई जानकारी की शुद्धता भी अब बेहद जरूरी हो गई है। यदि किसी व्यक्ति के पैन में नाम, जन्मतिथि या फोटो गलत है, तो उसे तुरंत अपडेट कराना होगा। गलत जानकारी देने या जानबूझकर गलत पैन नंबर इस्तेमाल करने पर ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

जिन लोगों का पैन पहले से Deactive हो चुका है, उनके लिए भी रास्ता खुला है। वे आधार से लिंक करके अपने पैन को दोबारा सक्रिय कर सकते हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार करना नुकसानदायक हो सकता है।

सरकार डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा दे रही है, इसलिए e-PAN का उपयोग भी बढ़ाया जा रहा है। अगर आपका फिजिकल पैन कार्ड खो गया है या उपलब्ध नहीं है, तो आप इसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं और इसे सभी जरूरी कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News