ISI आंतकी शाहजाद भट्टी का CJP को खुला समर्थन; अमित शाह खिलाफ 'विद्रोह' के लिए उकसाया, कहा- मेरे 3000 लोग अभी भी बाहर(Video)
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 01:50 PM (IST)
Islamabad: भारत में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकी नेटवर्क में बदले शाहजाद भट्टी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भट्टी भारतीय एजेंसियों की कार्रवाई और गिरफ्तारियों को लेकर सवाल उठाता नजर आ रहा है। सामने आए वीडियो में शाहजाद भट्टी कथित तौर पर CJP के समर्थन में बोलता नजर आ रहा है। वीडियो में भट्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को खुला समर्थन दिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ “विद्रोह” करने की अपील की। वह लोगों से अमित शाह के खिलाफ “REVOLT” करने की अपील करता दिखाई देता है।
“I support Cockroach Party against Modi” - Pakistani gangster and terrorist Shehzad Bhatti.
— Mr Sinha (@Mrsinha) August 20, 2026
A few days ago, Indian security agencies arrested over 200 terrorists belonging to his group.
So now, they are openly coming out in support of their brothers ; Cockroaches.
Nice! pic.twitter.com/1JGUqVPZ2s
इससे पहले उसने दावा किया था कि गिरफ्तार किए गए लोग उसके नेटवर्क का हिस्सा नहीं हैं। शाहजाद भट्टी ने दावा किया कि भारतीय एजेंसियों ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनका उसके नेटवर्क से कोई संबंध नहीं है। उसने इन लोगों को कथित तौर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP से जुड़ा बताया। वीडियो में भट्टी ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसके करीब 3,000 लोग अभी भी बाहर हैं। उसका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत में सुरक्षा एजेंसियों ने उसके कथित नेटवर्क के खिलाफ कई राज्यों में कार्रवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्रवाई का जिक्र करते हुए दावा किया था कि ISI समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया गया है। भट्टी ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देते हुए गिरफ्तार किए गए लोगों के चेहरे सार्वजनिक करने की बात कही है। उसने यह भी कहा कि एजेंसियां बरामद किए गए हथियारों को सार्वजनिक करें और साबित करें कि गिरफ्तार लोगों का उसके नेटवर्क से कोई संबंध है।
Pakistani ISI-backed terrorist Shehzad Bhatti, whose terror network has been dismantled in India, extends full SUPPORT to Cockroach JP and can be seen openly appealing to the CJP to “REVOLT” against Home Minister Amit Shah.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) August 20, 2026
Is Bhatti sending open invitation to Unknown Men?…
वीडियो में भट्टी ने कथित तौर पर CJP से जुड़े लोगों को कानूनी और आर्थिक मदद देने की पेशकश भी की है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कार्रवाई के बाद मामला केवल जमीन पर मौजूद नेटवर्क तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए कथित प्रचार, संपर्क और भर्ती की गतिविधियां भी जांच के दायरे में हैं। सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बाद भट्टी का यह वीडियो सामने आया है। भारतीय एजेंसियां उसके कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों और गतिविधियों की जांच कर रही हैं। वहीं, भट्टी द्वारा गिरफ्तार लोगों से संबंध होने से इनकार और 3,000 लोगों के बाहर होने का दावा फिलहाल उसका अपना दावा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
