स्कूलों में भारत से नफरत सिखा रहा पाक !

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 12:35 PM (IST)

इस्लामाबादः भारत के खिलाफ पाकिस्तान की साजिशों से दुनिया वाकिफ है। पाक किसी न किसी तरह भारत को निशाना बनाने के लिए नित नए हत्थकंडे अपनाता रहता है। यहां तक कि अपने फायदे के लिए वो बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहा है।  भारत और पाकिस्तान में शत्रुता बढ़ाने में वहां के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली पाठ्य पुस्तकों का 100 फीसदी योगदान है। पाकिस्तान में 10वीं क्लास में स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताब में भारत के प्रति जहर भरा पड़ा रहा है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सरकार से मान्यता प्राप्त 10वीं क्लास की इतिहास की पाठ्य पुस्तकों में प्रकाशित फर्जी तथ्यों से बच्चों को यह शिक्षा दी जा रही है कि हिंदू ही 1947 के बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे। हिंदुओं ने मुसलमानों को मौत के घाट उतारा। उनकी प्रॉपर्टी लूटी और उन्हें भारत से बाहर जाने के लिए मजबूर किया।

यही नहीं, वहां के छात्र भी यही कहते हैं, 'उन्होंने हम पर नजर डाली इसलिए हमें पाकिस्तान बनाना पड़ा।' दूसरी ओर भारत के स्कूलों में इतिहास की किताब में पढ़ाया जाता है कि हिंदुस्तान को महात्मा गांधी के प्रयासों से ही आजादी मिली। वह भारत के एकीकरण के पक्ष में थे, लेकिन मुस्लिम लीग की अलग देश बनाने की जिद से पाकिस्तान का जन्म हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News