भारत को तोड़ने की साजिश कर रहा है पाकिस्तान : राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 02:11 AM (IST)

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भारत को तोडऩे की कोशिश का आज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा है लेकिन सशस्त्र बल उन्हें मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं।  दीव में जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा , ‘‘ एक को छोड़कर, हमारे सभी पड़ोसी अच्छे हैं। ’’ 

उन्होंने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं। हमारे संतों के मुताबिक पूरा विश्व एक परिवार है ... हम अपने पड़ोसियों को दोस्त मानते हैं। एक को छोड़कर सभी पड़ोसी अच्छे हैं। वह इससे सहमत नहीं है। आप जानते हैं वह कौन है। ’’ 

सिंह ने कहा, ‘‘ अगर (वह) अभी हमसे सहमत नहीं है तो कल होगा। पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय उस पर आतंकवाद का रास्ता छोडऩे का दबाव डाल रहा है। वह आतंकियों को भारत में घुसपैठ में मदद कर रहा है, पड़ोसी होते हुए भी भारत को खंडित करने की साजिश कर रहा है। उसे अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना चाहिए। ’’ उन्होंने माकूल जवाब के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News