पाकिस्तान ने नौशेरा में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 09:36 AM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर सुबह से ही सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग शुरू कर दी है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की और मोर्टार दागे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वक्त के साथ घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

पुलिस ने बरामद किया घर से ग्रेनेड
पाक की ओर से आज सुबह हुई फायरिंग में स्थानीय पुलिस ने घर से ग्रेनेड बरामद किया है। ग्रेनेड कितना भारी होगा इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की छत पूरी तरह से तबाह हो गई है।  भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News